भारत का संविधान

"हम भारतवासी,गंभीरतापूर्वक यह निश्चय करके कि भारत को सार्वभौमिक,लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाना है तथा अपने नागरिकों के लिए------- न्याय--सामाजिक,आर्थिक,तथा राजनैतिक ; स्वतन्त्रता--विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,आस्था,पूजा पद्दति अपनाने की; समानता--स्थिति व अवसर की व इसको सबमें बढ़ाने की; बंधुत्व--व्यक्ति की गरिमा एवं देश की एकता का आश्वासन देने वाला ; सुरक्षित करने के उद्देश्य से आज २६ नवम्बर १९४९ को संविधान-सभा में,इस संविधान को अंगीकृत ,पारित तथा स्वयम को प्रदत्त करते हैं ।"

Visitors

आंखों में क्या है....!!

शनिवार, 1 नवंबर 2008


Saturday, November 1, 2008

आखों में क्या है !!
आंखों में क्या है.......सच्चाई !!
सीने में क्या है......दुःख दाई !!
साँसों में क्या है....तन्हाई !!
बांहों में क्या है.....रूसवाई !!
खून का इक समंदर है
रगों में क्या है......रौशनाई !!
ये पल उस पल की बरसी है
जीवन क्या है...जगहंसाई !!
सकते में है गाफिल हर कोई
होठों पे क्या है....तिशनाई !!
पुरसुकून नहीं हूँ मैं मगर
लफ्जों में क्या है रहनुमाई !!
अब तो "गाफिल" को सोने दो
अब तो उसको भी नींद आई !!
Share this article on :

कोई टिप्पणी नहीं:

 
© Copyright 2010-2011 बात पुरानी है !! All Rights Reserved.
Template Design by Sakshatkar.com | Published by Sakshatkartv.com | Powered by Sakshatkar.com.