भारत का संविधान

"हम भारतवासी,गंभीरतापूर्वक यह निश्चय करके कि भारत को सार्वभौमिक,लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाना है तथा अपने नागरिकों के लिए------- न्याय--सामाजिक,आर्थिक,तथा राजनैतिक ; स्वतन्त्रता--विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,आस्था,पूजा पद्दति अपनाने की; समानता--स्थिति व अवसर की व इसको सबमें बढ़ाने की; बंधुत्व--व्यक्ति की गरिमा एवं देश की एकता का आश्वासन देने वाला ; सुरक्षित करने के उद्देश्य से आज २६ नवम्बर १९४९ को संविधान-सभा में,इस संविधान को अंगीकृत ,पारित तथा स्वयम को प्रदत्त करते हैं ।"

Visitors

रविवार, 17 मई 2009

अपनी अमीरी पर इतना ना इतराओ लोगों.....!!

अपनी अमीरी पर इतना ना इतराओ लोगों......!!
मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
तूम अमीर हो,यह बात
कुछ विशेष अवश्य हो सकती है
मगर,वह गरीब है....
इसमें उसका क्या कसूर है.....??
अभी-अभी जो जन्म ले रहा है
किसी भीखमंगे के घर में जो शिशु
उसने कौन सा पाप किया है
ज़रा यह तो सोच कर बताओ......!!
वो लाखों-लाख शिशु,जो इसी तरह
ऐसी माँओं की कोख में पल रहें हैं......
वो-कौन सा कर्मज-फल भुगत रहे हैं.....??
अभी-अभी जो ओला-वृष्टि हुई है चारों तरफ़
और नष्ट हो गई है ना जाने कितनी फसल
ना जाने कितने किसानो की.....
ये अपने किस कर्म का फल भुगत रहे हैं....??
एक छोटी-सी लड़की को देखा अभी-अभी
सर पर किसी चीज़ का गट्ठर लिए
चली जा रही थी ख़ुद के वज़न से भारी...
समझ नहीं पाया मैं कि उसकी आंखों में
दुनिया के लिए क्या बचा हुआ है.....!!
इस तूफ़ान और बारिश में ना जाने
कितने ही घरों के घास-फूस और खपरैल के
छप्पर कहाँ जाकर गिरें हैं.....
और हमारे बच्चे पानी में नाव तैरा रहे हैं....
हम खुश हो रहें हैं अपने बच्चों की खुशियों में....!!
सच क्या है और कितना गहरा है.....
यह शायद भरे पेट वाले ही खोज सकते हैं.....
और जिस दिन पेट खाली हो.....
अन्न भी ढूढने लगेंगे यही सत्यान्वेषक लोग
कोई अमीर है,यह बेशक
उश्के लिए खुशी की बात हो सकती है.....
मगर इस बात के लिए वह तनिक भी ना इतराए....
क्योंकि कोई गरीब है,इस बात में हर बार
उस गरीब कोई दोष नहीं है.....
अपनी डफली बजाना अच्छी बात हो सकती है
लेकिन दूसरे की फटी हुई डफली को
मिल-मिला कर बना देना,यही समाज है
जो हाड-तोड़ मेहनत कर रहे रात और दिन
शायद पूरे परिवार की रोटी तक नहीं जुटा पा रहे....
और खेलने-खाने वाले लोग इक क्षण में
जीवन-भर का समान जुटा ले रहे हैं....
यह जो मज़े-मज़े का सिस्टम है.....
इस पर विचार किए जाने की जरुरत है....!!
कि किस बात का क्या सिला होना चाहिए....
किस काम के लिए किसको क्या मिलना चाहिए....!!
कर्मठता को क्या इनाम मिले.....
और बेईमानी को कहाँ होना चाहिए.......!!
वगरना बेशक तूम बात करो बेशक महानता भरी
लेकिन गरीब,गरीब ही रह जाने वाला है....
क्योंकि तुम्हारे सिस्टम से बेखबर वह....
सिर्फ़ अपने काम में तल्लीन रहने वाला है....
और वाक्-पटु...चतुर सुजान उसका हिस्सा भी
उसीके नाम पर ख़ुद हड़प कर जाने वाला है....!!
सत्ता किसी के भी हाथ में हो.....
गरीब के हाथ में कुछ भी नहीं आने वाला है.....!!
जो भी दोस्तों,तुम बेशक अमीर हो
किंतु कम-से-कम इतना तो करो....
हर इंसान को चाहे वो गरीब ही क्यूँ ना हो....
उसको इक इंसान का सम्मान तो दे दिया करो.....
और सिर्फ़ एक इसी बात से वो गरीब
इंसान होने का सुख पा सकता है.....!!
और तुम.....??
और भी ज्यादा अमीर.........!!
गुरुवार, 14 मई 2009

हाँ बंधुओं....अब हमें इन सबकी तवज्जो करनी है....

मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
पूं......पूं......पूं........!!
होशियार.....खबरदार.......हर राहगुजर......!!
कुछ लोग फिर से राजा बनने जा रहे हैं.....!!
आपने उनकी तवज्जो करनी है......!!
अभी उनके भाग्य की रेखाओं की
उलटी गिनती शुरू होने वाली है....!!
अभी से हर तरफ़ नोटों के बण्डल
और पैकेजों के पैकेज धरे जा रहे हैं......!!
अभी से कितने ही लोग मैनेज किए जा रहे हैं.....!!
अभी सारी पार्टियों के दरबार खुले हुए हैं....!!
सरकार बनते ही बंद हो जायेंगे फ़िर से
इस लोकतंत्र के मन्दिर के कपाट........
आम लोगों के लिए पाँच साल के लिए बंद.....!!
इसी लोकतंत्र की हमें तवज्जो करनी है.....!!
अभी-अभी संपन्न हुए इस मन्दिर की
ठेकेदारी के चुनाव में खर्च हुए हैं
महज पचास हज़ार करोड़ रूपये.....
जो अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव में हुए खर्च....
आठ हज़ार करोड़ से बस कुछ ही ज्यादा है....!!
कारण.....!!अमेरिका में तो बेतरह मंदी है....!!
और भारत में शायद इसका कोई असर नहीं.....!!
एक महीने जो पापड बेले हैं इन चुनाव में हमारे नेताओं ने
उनके एक-एक पापड बेले जाने का हिसाब हमको उन्हें देना है....!!
इसीलिए हे बंधुओं...हे नागरिकों....!!
हमें इसी लोकतंत्र को तवज्जो देनी है....देनी ही है.....!!
अभी बिछी हुई हैं....सब तरफ़ ही षडयंत्र भरी बिसातें.....!!
कौन कब कहाँ घर बदल देगा,यह ख़ुद उसे भी नहीं मालूम.....!!
घोड़ा सीधा चलेगा,हाथी ढाई घर और ऊंट एक-एक डेग.....!!
और प्यादे मंत्रियों की चाल चलेंगे इस बिसात में.....!!
कोई भी राजा होगा ही नहीं इस फीचर में.....!!
और अचानक किसी फ्रेम से एक राजा निकल आएगा....
और वो देश की जनता को नचाएगा....उसका तय करेगा भाग्य
बेशक वो ख़ुद किसी और के इशारों पर नाचता मिलेगा.....!!
कभी सूना करते थे हम कि.....
राजा होता है देश का सबसे सर्वशक्तिमान....संप्रभु.....!!
आज का राजा तो नाचता है....किसी मैडम
या किसी किंग मेकर की उँगलियों पर......
तो हाँ दोस्तों....हमें लोकतंत्र की आत्मा की खातिर
इसी राजा की तवज्जो करनी है....!!
बंधुओं....अपनी आत्मा की धज्जियाँ उडाकर भी
हमें संविधान का सम्मान करना है....
हमें इन सबकी तवज्जो करनी है.....
जो उडाते हैं....हर इक पल....
हमारे भारत के संविधान की धज्जियाँ.....!!
 
© Copyright 2010-2011 बात पुरानी है !! All Rights Reserved.
Template Design by Sakshatkar.com | Published by Sakshatkartv.com | Powered by Sakshatkar.com.